फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 62 बूथों पर ही होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी को वैक्सीन के 12 हजार डोज मिले हैं। सोमवार को 62 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें से 44 बूथ शहर में और देहात में 18 सामुदायिक केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को डोज नहीं आए थे। पूर्व के बचे हुए डोज शनिवार को लगाए गए। अब सोमवार के लिए 12 हजार डोज मिल गए हैं, लेकिन 218 के मुकाबले 62 बूथों पर ही टीका लगाया जाएगा। हर बूथ पर 250 लोगों के टीकाकरण के लिए डोज उपलब्ध कराए जाएंगे। 150 डोज ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए हैं। 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 100 डोज उपलब्ध कराए हैं।
दो दिन के लिए स्लॉट हुए बुक
रविवार को 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के पंजीकरण के लिए स्लॉट खोला गया। तीन घंटे में ही स्लॉट बुक हो गए। बाकी के पांच दिन के लिए स्लॉट डोज आने के बाद खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें