फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आहट से 12 से 14 की उम्र वालों के टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। इस उम्र के बच्चों में 40 दिन में 26605 को ही कोरोनारोधी वैक्सीन लग सकी थी। वहीं पिछले छह दिन में 31, 260 बच्चों को टीका लगा है।
जिले में 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक किया। स्कूलों में कैंप लगवाए। मगर टीकाकरण गति नहीं पकड़ सका था। अभिभावक अपने लाड़लों के प्रति पूरी तरह लापरवाह बने हुए थे। जब कोरोना के मरीज फिर से मिलना शुरू हो गए हैं।
अब तक 58 हजार बच्चों का टीकाकरण
ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को टीकाकरण कराने में रुचि दिखाने लगे हैं। अब तक कुल 58,865 बच्चों को टीकाकरण हुआ है। इसमें पिछले छह दिनों में 31260 बच्चों टीकाकरण किया गया है। सूने स्वास्थ्य केंद्र पर फिर से हलचल दिखनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग चौथी लहर आने से पूर्व टीकाकरण कराने की अपील कर रहा है।