फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी ने जिले की व्यवस्थाओं को हिला कर रख दिया था। भविष्य में कभी ऐसा संकट न आए इसके लिए सभी का टीकाकरण जरूरी है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह कहते हैं कि अभी दुनिया से कोरोना का खतरा गया नहीं है। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कई लोग कोरोना की चपेट में आए। पीड़ितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तमाम इंतजामों के बाद भी जिले में कोरोना की दूसरी लहर से 182 लोगों की मौत हुई। जिला अस्पताल के कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन को जान जोखिम में डालनी पड़ी। इस दौरान निजी अस्पतालों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। केवल दो ही निजी अस्पताल थे जिन्होंने सरकारी अस्पताल के अतिरिक्त कोरोना संक्रमितों को अपने यहां भर्ती कर उपचार दिलाया।
दिन-रात मेहनत कर देखे मरीज
जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल की निगरानी के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ी। कोरोना संक्रमितों की देखभाल और उचित उपचार कराना ही प्राथमिकता थी। भविष्य में ऐसे संकट से बचा जा सके इसके लिए सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
अपना जीवन लगाया दांव पर
दूसरी लहर के दौरान मैने कोविड लेवल टू अस्पताल में नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए जब डॉक्टर पीछे हटने लगे तो मुझे डॉक्टरों का हौसला बढ़ाने के लिए दिन रात अस्पताल में रहकर भर्ती संक्रमितों का उपचार कराना पड़ा। परिवार से भी दूरी बना ली और कई दिनों तक घर नहीं जा सका। दूसरों का जीवन बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगाना पड़ा।
डॉ. आर सिंह
-----
नोएडा तक का किया सफर
जिला अस्पताल में प्रशासनिक देखरेख की जिम्मेदारी निभाई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जो हालात थे उन पर काबू पाना बड़ी चुनौती था। ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए रात-दिन मेहनत करनी पड़ी। कई बार तो नोएड खुद सिलिंडर भरवाने के लिए जाना पड़ा। भविष्य में ऐसा संकट कभी न आए इसे देखते हुए सभी लोग कोरोना से बचाव का टीका अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन

आरके वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें