वैश्य समाज का हर आंदोलन में योगदान, अधिकार पाने को समाज की एकजुटता जरूरी
प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को आगरा रोड स्थित लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में भाग लिया। स्टांप एवं पंजीयन मंत्री ने कहा वैश्य समाज का हर आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजनीतिक अधिकार पाने को समाज की एकजुटता जरूरी है।
बुधवार को हुई बैठक में स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा वैश्य समाज सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देता है। प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। व्यापारियों का उत्पीडन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। कोई भी समाज बिना संगठित हुए अपने अधिकार नहीं पा सकता है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा वैश्य समाज की एकजुटता के लिए दिसंबर महीने में राजनीतिक अधिकार रथयात्रा मैनपुरी से शुरू की जाएगी। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा वृंदावन में होने वाली बैठक में समाज के लोगों की मदद से रथयात्रा को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिल रहा है। डॉक्टर राकेश गुप्ता, शशांक गुप्ता शानू, अशोक गुप्ता पप्पू, सुरेश बंसल बीनू, राजेश गुप्ता, आराधना गुप्ता, शालिनी गुप्ता, उत्तम गुप्ता, केके गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, पंकज गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अरङ्क्षवद गुप्ता मौजूद रहे।
श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: जिला जज की अदालत में शाही ईदगाह के सचिव ने मांगा समय