आगरा। कोहरे में धुंध के कारण आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इसके कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन पर सर्दी में ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा। बुधवार को 11 ट्रेन घंटों लेट रहीं। इनमें उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4 घंटे 55 मिनट सबसे ज्यादा लेट रही।
आगरा कैंट से गुजरने वाली ट्रेनों में दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, जबलपुर निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने तीन घंटे, जीटी एक्सप्रेस पाैने तीन घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रहीं, जबकि राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे, तमिलनाडु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पाैने तीन घंटा, गोवा एक्सप्रेस सवा घंटा, एपी एक्सप्रेस पाैने चार घंटे, साईनगर शिरडी कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंची। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि काेहरे के कारण ये स्थिति है। यात्रियों से अपील है कि वे जब भी स्टेशन पर आएं तो पहले ट्रेनों की स्थिति को देख लें। ट्रेनों का अपडेट देखने के बाद भी स्टेशन पहुंचेें। संवाद