फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई से यूपी पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बर्खास्त सिपाही सुबोध यादव गिरफ्तार

Tue, 23 Oct 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
बर्खास्त सिपाही सुबोध यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष को स्वॉट टीम ने सैफई से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कोतवाली में पुलिस विद्रोह का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि लखनऊ में हुई एपल के एरिया मैनेजर की हत्या के बाद से वो पुलिसकर्मियों को भड़का रहे हैं। उनके द्वारा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।  
विज्ञापन


पुलिस सेवा में रहकर उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन का गठन करने वाले सुबोध यादव ने लखनऊ में हुई एपल के एरिया मैनेजर की हत्या के मामले में आरोपी सिपाहियों की जमकर वकालत की थी। उनके द्वारा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। 

मंगलवार को उनके खिलाफ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने कोतवाली में पुलिस विद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने वीडियो वायरल करके पुलिसकर्मियों को भड़काने का कार्य किया। इसी के तहत स्वॉट और कोतवाली टीम ने सुबोध यादव की सैफई से गिरफ्तारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया के रहने वाले हैं सुबोध यादव

मूलरूप से औरैया जनपद के कुदरकोट निवासी सुबोध यादव इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए के मकान पर रहते हैं। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन का गठन किया गया था। उन्होंने आरटीआई के जरिए पुलिस विभाग से जुड़े कई सवालों के जवाब भी पुलिस अधिकारियों से मांगे थे। इस पर उन्हें वर्ष 2011 में सिपाही के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। वो आगरा अनुभाग में आरक्षी के पद पर तैनात थे।  

अन्ना के मंच पर आए थे नजर 

दिल्ली में वर्ष 2011 में अन्ना हजारे द्वारा किए गए जन लोकपाल विधेयक आंदोलन के दौरान सुबोध यादव मंच पर नजर आए थे। यहां उन्होंने पुलिस अफसरों के व्यवहार की खुले मंच से चर्चा की थी।  

इस संबंध में एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि बर्खास्त सिपाही सुबोध यादव ने लखनऊ प्रकरण को लेकर पुलिसकर्मियों को भड़काने का काम किया है। इसके तहत रिपोर्ट दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें