फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी के ब्रजेश से भिड़ेगा तंजानिया का बॉक्सर, गोवा में 10 नवंबर को होगी फाइट

Tue, 23 Oct 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
तंजानिया के बॉक्सर से भिड़ेंगे ब्रजेश मीना
विज्ञापन
आगरा के रहने वाले मुक्केबाज ब्रजेश मीना और तंजानिया के प्रोफेशनल मुक्केबाज इब्राहिम माओकोला मजोके के बीच 10 नवंबर को फाइट होगी। गोवा के टीटास एरेना में यह फाइट 76 किलो भार वर्ग में होगी। यह मुकाबला दस राउंड का होगा। 
विज्ञापन


ताजनगरी के ब्रजेश मीना के लिए यह मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें इस मुकाबले में अपनी फिटनेस साबित करते हुए जीत हासिल करनी होगी। इसी के आधार पर वह दिसंबर में होने वाले मुकाबले में डब्ल्यूबीसी एशिया टाइटल बचा पाएंगे। 

करीब नौ महीने बाद अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर के साथ ब्रजेश मीना का यह पहला मुकाबला है। इससे पहले ब्रजेश मीना डब्ल्यूबीसी एशिया टाइटल-2018 का खिताब जीत चुके हैं। फरवरी 2018 में तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में उन्होंने फिलीपींस के मुक्केबाज डेनिस पादुआ को हराया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जीत चुके हैं एशियन टाइटल

ब्रजेश वर्ष 2016 में भी एशियन टाइटल जीत चुके हैं। दिसंबर 2017 में प्रोफेशनल बॉक्सर ब्रजेश उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक मुकाबले में अपने पंचों से घाना के मुक्केबाज इसाक पाकओएसी एंकरा का कंधा तोड़ दिया था। साथ ही प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर को भी चुनौती दी थी। 

मुक्केबाज ब्रजेश मीना ने कहा कि वो हर रोज पांच घंटे प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका मकसद तंजानिया के मुक्केबाज को जल्द से जल्द रिंग से बाहर कर देना होगा। ब्रजेश विश्वास जताया कि वो ऐसा कर दिखाएंगे।

ब्रजेश की उपलब्धियां 
- अक्टूबर 2015 में थाइलैंड में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट में थाईलैंड के मुक्केबाज ओडिशन कैसोर्न सोमवत को चौथे राउंड में हराया। 
- मई 2016 में फिलीपींस के नेल्सन को तीसरे राउंड में ही हराकर वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल की एशिया टाइटल बेल्ट जीती। 
- फरवरी 2017 में कोलकाता में हुए प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट में अफ्रीका के सईद मकलवा को तीसरे राउंड में हरा दिया। 
- अक्टूबर 2016 में प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट में तंजानिया के मुक्केबाज जैकब को तीसरे राउंड में ही बाहर कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें