फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में दुष्कर्म का मामला: मानवाधिकार आयोग ने मथुरा पुलिस से 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

Thu, 25 Nov 2021 12:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मानवाधिकार आयोग ने स्वत: लिया है। आयोग ने मथुरा पुलिस को इस मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने कहा कि इस मामले की जांच किसी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराकर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपी जाए। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


मामला थाना कोसीकलां क्षेत्र के हाईवे का है। कोसीकलां की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती मंगलवार को आगरा में दरोगा भर्ती की परीक्षा देने गई थी। शाम को करीब साढे़ छह बजे आगरा में वह कोसीकलां जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक कार आकर रुकी। इसमें युवती के एक परिचित समेत तीन-चार युवक बैठे थे। युवती उसमें सवार हो गई। 

संबंधित खबर- मथुरा: परीक्षा देकर लौट रही युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात, नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


वारदात के बाद चलती कार से फेंका
हाईवे पर आते ही कार में सवार युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो मारपीट की। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। कार सवार युवकों ने इस घटना को महुअन टोल प्लाजा के आसपास अंजाम दिया। इसके बाद युवती को चलती कार से नीचे फेंक दिया। आरोपियों में से एक युवक को युवती जानती है, जिसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उक्त आरोपी को गिफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती
चलती कार में हुई सामूहिक दुष्कर्म घटना में शामिल एक युवक पीड़िता का दोस्त था। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से दोस्ती हुई थी। वहीं उसे परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गया था। कार में तेजवीर और चालक था। घटना में शामिल बाकी युवक इसी परिचित के दोस्त बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें