फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सुभाष पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। शिक्षकों ने हाथों में मशाल लेकर टीईटी वापस लेने की मांग की ।
विज्ञापन

प्रांतीय कोषाध्यक्ष वीपी बघेल ने बताया कि अगस्त 2017 में केंद्र सरकार ने संशोधन कर टीईटी को अनिवार्य कर दिया गया, जिसके आधार पर एक सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया। मंडल अध्यक्ष केशव दीक्षित ने कहा कि देशभर के 25 लाख और प्रदेश के करीब दो लाख शिक्षकों की नौकरी का संकट है। प्रदेश संगठन मंत्री यादवेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के न्याय की लड़ाई सड़क से न्यायालय तक लड़ेगा। जुलूस में राजीव वर्मा, अशोक जादाैन, धर्मेन्द्र चाहर, आनंद शर्मा, सुशील शर्मा, प्रवेश शर्मा, रमाशंकर पाराशर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें