ये माल हुआ बरामद
प्रभारी निरीक्षक सुमनेश कुमार ने बताया कि आजाद नगर में छापे के दौरान शराब की 2751 बोतलें, 151 अद्धे और पौव्वे, नकली ढक्कन, नकली क्यूआर कोड और खाली बोतलें बरामद की हैं। रिजावली फिरोजाबाद निवासी अनुज कुमार को पकड़ा गया है। उसने बताया कि वह अपने साथियों अर्जुन और भोला के साथ मिलकर हरियाणा व दिल्ली से अंग्रेजी शराब ले आता है। यहां कबाड़ी से पुरानी बोतलें खरीदने के बाद उन पर नकली क्यूआर कोड लगाकर मिलावटी शराब को खपाते हैं।
ये भी पढ़ें - बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, कोर्ट में बताई दर्दनाक कहानी