फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से डरा धमकाकर करता था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से डरा धमकाकर पड़ोस का ही युवक उसके साथ दुष्कर्म करता था। किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने पर परिजन को इसकी जानकारी हुई। पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। न्यायालय समक्ष पुलिस किशोरी के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते हैं। वह गांव में अपनी दादी के साथ रह रही थी। दिल्ली से जब माता पिता घर आए तो उन्हाेंने किशोरी को देखा। उन्होंने शक होने पर किशोरी से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना परिजन को बता दी। उसने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। पिता किशोरी को लेकर थाने में पहुंचा। पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ सदर डीके पंत ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। किशोरी पांच माह की गर्भवती है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें