फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किराए का झांसा देकर हड़प लेते थे ट्रैक्टर, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 10:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में लालच देकर ट्रैक्टर को हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दो ट्रैक्टर के साथ मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 हजार रुपये प्रतिमाह लोगों को लालच देते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है। दो वांछित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा के थाना रोड़ निवासी हैदर रिजवान ने विवेक सिंह, पूरन सिंह व कुलदीप को 9 दिसंबर को दो ट्रैक्टर किराए पर दिए थे। उन्होंने ने हैदर रिजवान को 20 हजार रुपये प्रतिमाह ट्रैक्टर का किराया देने की बात कही। आरोपियों से ट्रैक्टर का किराया मांगने पर तीनों लोग आनाकानी करने लगे। दो माह बाद भी आरोपियों ने उसे किराया नहीं दिया। आराेप है कि न तो वह किराया दे रहे थे और न ही ट्रैक्टर वापिस कर रहे थे। मामले में उसने विवेक, पूरन सिंह व कुलदीप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने कस्बा के सुन्नगढ़ी रोड़ से एक आरोपी पूरन सिंह निवासी बरहा गंजडुंडवारा को गिरफ्तार किया। उसकी निशान देही पर दोनों ट्रैक्टर को बरामद करने के बाद पुलिस कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के किसानों से धोखा देने के बाद किराए का झांसा देकर ट्रैक्टर व जेसीबी किराये पर लेते थे। वाहनों को वापस न कर उन्हें हड़प लेते थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें