गर्मी ने किया थोड़ा परेशान, फिर भी किया इंजॉय
ताज का दीदार करने आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार हालांकि गर्मी से परेशान रहा, लेकिन इस भ्रमण को उन्होंने पूरी तरह इंजॉय किया। गाइड नितिन ने बताया कि पहली बार मुख्य गुंबद से आने के बाद वे दोबारा बच्चों को बाहर छोड़कर फिर अंदर गए, इसके बाद उन्होंने ताज के बारे में विस्तार से समझा।
ये भी पढ़ें - VIDEO: अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने परिवार संग किया ताज का दीदार, इस अंदाज में कराई फोटोग्राफी
ट्रंप के बारे में पूछा ये सवाल
गाइड नितिन ने बताया कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने उनसे ये भी पूछा कि जब राष्ट्रपति ट्रंप यहां आए थे, तो क्या उन्होंने ही ताज दिखाया था। उनके ताजमहल कैसा लगा और उन्होंने इसके बारे में क्या कहा। नितिन ने उन्हें बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ताज पर बेहद अच्छा लगा। उन्होंने भी ताज की खूब तारीफ की थी।
ये भी पढ़ें - VIDEO: अमेरिकी उप राष्ट्रपति के आते ही रोक दिए गए लोग, काफिला गुजरने के बाद निकल सके...
बच्चों ने भी पूछे सवाल
गाइड नितिन ने बताया कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के बच्चों ने उनसे सवाल पूछा कि इस इमारत को बनाने के लिए उस दौर में यहां पत्थर कैसे लाए गए थे। इस बारे में गाइड ने उन्हें जानकारी दी कि उस समय हाथियों की मदद से भारी-भरकम पत्थरों को यहां पहुंचाया गया था।