फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा हर दिन ईद के जैसा, मेरी हर रात दिवाली...

विज्ञापन
14एमएनपी-16-आलीपुर खेड़ा में आयोजित उर्स में कव्वाली पेश करते कव्वाल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। शाह सूफी हफीज हबीबुर्रहमान की मजार पर तीन दिवसीय उर्स जारी है। शुक्रवार को उर्स के दूसरे दिन चादर जुलूस निकाला गया। जायरीनों ने शाह की मजार पर चादरपोशी कर देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

हाजी हाशिम मियां की उपस्थिति में जुलूस मोहल्ला कौआ टोला, पुलिया से होता हुआ टॉकीज रोड स्थित शाह की मजार पहुंचा। जुलूस के आगे कायमगंज से आए सूफियाना कव्वाल जमील वारसी और उनके साथियों ने शाह की शान में कलाम पेश किए। कव्वाल भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, लौट के मैं न जाऊंगा खाली, दमा दम मस्त कलंदर, अली दम दम के अंदर आदि कव्वाली मार्ग में गूंजती रहीं। रात में मजार पर बारसी रामपुरी ने मेरा हर दिन ईद के जैसा, मेरी हर रात दिवाली,यह मैकदा है वारिस का...सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छोटे गुड्डू मुरादाबादी ने जो सुधि पाओ राम भजन में वो सुधि सिर्फ फकीरी में... सुनाकर वाहवाही लूटी। अलीगंज और कायमगंज की पार्टी की जवाबी कव्वाली ने सभी का मन मोह लिया। उर्स में कन्नौज, इटावा, सिरसागंज, फर्रुखाबाद, कासगंज, मैनपुरी, भोगांव, करहल के कव्वालों भी भाग लिया। हलीम चिश्ती मुहिसन, हबीब खां, बबलू, हाजी यूनिस खां, हाजी अनीस इलाही, आसिफ खां, सफदर इलाही, उबैस इलाही, अलाउद्दीन मंसूरी, नसीम तौफीक, इमरान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें