बरौली अहीर सहकारी समिति ने स्पष्ट किया है कि अब केवल फार्मर आईडी धारक या एम पैक्स सदस्य किसानों को ही यूरिया और अन्य उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे। सदस्यता के लिए किसान आधार कार्ड और 226 रुपये शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं।
आगरा के बरौली अहीर में सहकारी समितियों से अब उन्हीं किसानों को उर्वरक मिल सकेगा जिनके पास फार्मर आईडी है अथवा एम पैक्स के सदस्य हैं। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बरौली अहीर के सचिव देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब उन्हीं किसानों को उर्वरक समिति से मिल सकेगी, जिनके पास फार्मर आईडी अथवा एम पैक्स बरौली अहीर के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अन्य किसानों को निजी क्षेत्र के उर्वरक की दुकानों से उर्वरक लेना होगा। इससे पात्र किसानों को सहूलियत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि एम पैक्स के सदस्य भूमिहीन किसान भी बन सकते हैं। उन्हें आधार कार्ड के साथ ही निर्धारित शुल्क 226 रुपये जमा करना होगा। शुल्क एक बार ही जमा करने होंगे, इच्छुक किसान ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
फैमिली आईडी बनाने में तेजी के निर्देश
विकास खंड कार्यालय में सोमवार को खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने पंचायत सहायकों की समीक्षा बैठक की। फैमिली आईडी की कमजोर प्रगति पर नाराजगी जताई। इसमें तेजी लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी ऋषि कुमार सिंह, अजय फौज़दार, दीपक चाहर, हरिवीर सिंह आदि मौजूद रहे।