फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पुलिस से पूरी सेटिंग है', संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने हड़पे रुपये, वापस मांगने पर धमकी; दर्ज हुई FIR

Tue, 02 Jun 2026 09:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से काम कराने के नाम पर 30,500 रुपये लेने और काम न कराने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में एक संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पुलिस से काम कराने के नाम पर रकम ले ली। मगर काम भी नहीं कराया। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को वो किसी काम से कालिंदी विहार आए थे। वहां पर सिकंदर बाैद्ध और ओमप्रकाश उर्फ जीतू कर्दम मिले। उन्होंने उन्हें पुलिस से काम बताया। उन्होंने काम कराने का आश्वासन दिया। इसके बदले में 50 हजार रुपये की मांग की। इस पर सिकंदर की पत्नी के खाते में 30500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने बाकी रुपये काम होने के बाद देने के लिए बोल दिया।

मगर काम नहीं कराया। इस पर उनसे रुपयों की मांग की। वह टालमटोल करने लगे। जब वो सिकंदर के घर गए तो वो गाली देने लगा। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी एक संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध ने बताया कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वह सभी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराएंगे। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कराने के नाम पर रकम ली थी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें