फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से इतने रुपये सस्ता मिलेगा यूरिया, विक्रेताओं के लिए निर्देश जारी

Sat, 12 Jan 2019 05:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को यूरिया के दामों में राहत दी है। यूरिया की कीमत में 35 रुपये तक की कमी की है। नई दरें शनिवार से लागू हो जाएंगी, इसके लिए कृषि विभाग ने विक्रेताओं के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

 
आगरा जिले में 2.59 लाख किसान हैं और पूरे साल 8100 टन यूरिया की खपत होती है। अब किसानों को यूरिया का 45 किग्रा का पैकेट 266.50 रुपये में मिलेगा, जो इससे पहले 299 रुपये का था। 

50 किग्रा के पैकेट के लिए 295 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले यह 330.50 रुपये का था। शनिवार से किसानों को नई दर पर यूरिया मिलेगा। इससे अधिक कीमत लेने पर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि जिले के 665 खाद विक्रेताओं को निर्देशित कर दिया है कि नई दर पर ही यूरिया की बिक्री की जाए। अगर कोई विक्रेता ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें