फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- शिव भी आए थे राम के राज्याभिषेक में, विपक्ष भी हो शामिल

Sun, 14 Jan 2024 08:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बटेश्वर से नगर विकास मंत्री ने प्रदेश भर के नगर निगमों के मंदिर और तीर्थों पर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में विपक्षी नेताओं को शामिल होने की सलाह दी।
 
विज्ञापन
एके शर्मा। - फोटो : MAU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बटेश्वर में रविवार को स्वच्छ तीर्थ अभियान का आगाज करने पहुंचे प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में विपक्षी नेताओं को शामिल होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान राम का पवित्र धाम है। यह महज मंदिर नहीं है, भारत की आत्मा है। रामायण में लिखा है कि स्वयं भगवान शिव भी राम के राज्याभिषेक में आए थे। 
विज्ञापन


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अच्छा होगा कि विपक्षीदल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जुड़ें। उन्होंने बटेश्वर से आगरा समेत प्रदेश भर के नगर निगमों में मंदिरों, तीर्थों, धार्मिक पर्यटक स्थलों में सप्ताह भर अभियान चलाए जाने का आह्वान किया।

उन्होंने शिव मंदिर शृंखला के घाट पर यमुना जल का आचमन किया। उसके बाद ब्रह्मलालजी महाराज की पूजा की। बटेश्वर के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। घाटों और मंदिर के नालों की सिल्ट को हटाया। बटेश्वर में प्राण प्रतिष्ठा तक प्रतिदिन स्वच्छ तीर्थ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। प्रतिष्ठा उत्सव को दीपक जलाकर दिवाली की तरह मनाए जाने की अपील भी की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी यादों का जिक्र कर उनको नमन किया।
विज्ञापन


मौके पर महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, सांसद राजकुमार चाहर, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक अमित किशोर, एडीएम अजय कुमार सिंह, एएमए उमेश चंद, एसडीएम सृष्टि सिंह जिला महामंत्री संजय चौहान, सोनू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें