फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने किया गंगाजल प्लांट का लोकार्पण, रंगाई-पुताई भी न छिपा सकी लीकेज

Fri, 31 Jan 2020 09:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने किया गंगाजल प्लांट का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत जीवनी मंडी वाटर वर्क्स पर इनलेट यूनिट और ट्यूबसेटलर यूनिट का शुक्रवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने लोकार्पण किया, वही यूनिट कई जगह से लीक कर रही है। जल निगम ने रंगाई पुताई और केमिकल लगाकर लीकेज भरने का प्रयास किया, लेकिन गंगाजल के शोधन वाले नए ट्यूबसेटलर यूनिट से रिसाव रुका नहीं।
विज्ञापन


इस पूरे प्लांट में 18 से 25 जगहों पर लगातार रिसाव जारी है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने इस मामले में जल निगम के एमडी को जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि 25 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने गंगाजल प्लांट से हो रहे लीकेज के प्रति आगाह किया था।

जल निगम की गंगाजल इकाई ने 2887 करोड़ रुपये की लागत वाले गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत जीवनी मंडी पर 225 एमएलडी क्षमता के प्लांट को अपग्रेड किया है। गंगाजल इनलेट प्वाइंट और इससे सटे ट्यूबसेटलर यूनिट में टेस्टिंग के दौरान लीकेज की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी की थी, लेकिन जलनिगम के अधिकारी इस पर लीपापोती में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार की लापरवाही पर पर्दा डालने में लगे रहे जल निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से लोकार्पण करा लिया। लोकार्पण के दौरान यूनिट में ही जाकर केबिनेट मंत्री ने नारियल तोड़कर विधि विधान से लोकार्पण किया।

102 करोड़ रुपये की लागत में किया घटिया काम
जल निगम के गंगाजल इकाई जीएम पीयूष पंकज और प्रोजेक्ट मैनेजर आरके पंकज नगर विकास मंत्री के सामने अपनी पीठ खुद ही ठोंकते रहे और प्लांट के नीचे पर्दा लगाकर मंत्री को ऊपर यूनिट के निरीक्षण के लिए भेज दिया। लीकेज वाली जगह पर मजदूर लगाकर केमिकल भरने के बाद रंगाई पुताई करा दी गई। इस प्लांट पर 102 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं।

गंगाजल प्लांट में लीकेज की मुझे जानकारी नहीं है। यह नया बना प्लांट है। यह कैसे लीकेज हो रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी। पानी प्लांट में गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, गड़बड़ी पर कार्रवाई होगी आशुतोष टंडन, नगर विकास मंत्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें