फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में रोडवेज अलर्ट: रात की बसों में 25 फीसदी कटौती, गति सीमा भी कर दी गई तय

Mon, 15 Dec 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घने कोहरे के चलते रोडवेज ने हादसों की आशंका के मद्देनजर चालक-परिचालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं रात्रिकालीन बसों में  25 फीसदी की कटाैती की जाएगी। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे में रविवार को लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे के बाद रोडवेज में भी अलर्ट किया गया है। कोहरा बढ़ने पर रात में चलने वाली बसों की संख्या 25 फीसदी कम की जाएगी। चालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें। दृश्यता कम होने पर बस को तत्काल सुरक्षित स्थान पर रोका जाएगा। दृश्यता बढ़ने पर ही आगे ले जाया जाएगा। लापरवाही पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि सर्दी में कोहरे को देखते हुए चालक-परिचालक को दिशा निर्देश दिए गए हैं। हर डिपो के अलग-अलग व्हाट्स एप ग्रुप पर जानकारी साझा की जा रही है। हर सप्ताह चालक-परिचालक की काउंसिलिंग भी की जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि जहां पर कोहरा अधिक है, रास्ता नहीं दिख रहा है, वहां पर तुरंत बस को रोक दें। ऐसे स्थान पर ठहराव करें, जहां पर ढाबा या होटल हो।

हाईवे पर खड़ी न की जाए। इससे हादसे हो सकते हैं। पुलिस स्टेशन के आसपास बसों को खड़ा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। रास्ते में बस नहीं खड़ी नहीं करनी चाहिए। गति भी नियंत्रित रखी जाएगी। कोहरे में बस को नहीं चलाएं। रात्रिकालीन बसों के समय में भी सोमवार से परिवर्तन किया जाएगा। आगरा मंडल से 800 बसें संचालित हो रही हैं। लंबी दूरी की बसों की संख्या 50 के आसपास हैं। ये बसें रात में चलती हैं। इनकी संख्या कम की जाएगी। कम सवारी वाली बसों में भी कमी लाई जाएगी।
विज्ञापन


हर माैसम में कार्य करने वाले बल्ब लगाए गए
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में विभाग में 60 प्रतिशत बसें नई हैं। इन बसों में नए आटोमेटिक बल्ब लगाए गए हैं। ये बल्ब हर माैसम में काम करते हैं। कोहरे के समय स्वत: ही रोशनी में परिवर्तन कर देते हैं। इसके अलावा चालकों की सहूलियत पर अपने स्तर पर भी बल्ब लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें