फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में दी जान: घरवालों से झगड़े के बाद युवक ने मारी खुद को गोली, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 14 May 2026 11:04 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में घरवालों से विवाद के बाद नाराज युवक ने मामा के गांव में जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में घरवालों से झगड़ा करने के बाद युवक नाराज होकर मामा के घर गांव कत्तरा चला गया, वहां देर रात घर से करीब 100 मीटर दूर कनपटी पर तमंचे से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 25 वर्षीय आलोक यादव शादीशुदा था, बुधवार शाम को घर पर किसी पर झगड़ा हो गया था। नाराज होकर आलोक गांव कत्तरा में रहने वाले मामा वेदराम के घर चला गया था। वहां देर रात करीब 1:30 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर मामा के खेत पर तमंचा से कनपटी पर गोली मार कर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें