आईएएस परीक्षा पास करने वाले गौरव सिकरवार
- फोटो : अमर उजाला
फौजी पिता के होनहार बेटे ने सिविल सेवा परीक्षा में 107वीं रैंक प्राप्त की। ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवक की इस कामयाबी पर सभी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
विकास खंड अछ्नेरा के अंतर्गत अछनेरा क्षेत्र गांव कुकथला के बीएसएफ में हवलदार पद से सेवानिवृत्त राजेश सिकरवार और डाकघर में कार्यरत नीलम सिकरवार के छोटे पुत्र गौरव सिकरवार ने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उसकी इस सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इस उपलब्धि पर परिवार में तो जश्न जैसा माहौल बना हुआ है। गौरव ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है। मेधावी गौरव ने आरईआई दयालबाग से इंटरमीडिएट करने के बाद मथुरा से बीटेक किया। पिछले साल आईईएस में 60वीं रैंक प्राप्त की थी।