फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने मंदिर में शादी रचाकर युवती को छोड़ा, अब 'दूसरी' से दोस्ती, एसएसपी से लगाई पीड़िता ने गुहार

Mon, 08 Apr 2019 09:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर एक युवती ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना न्यू आगरा क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि एक सिपाही ने उससे मंदिर में शादी रचा ली। उससे संबंध बनाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


सिपाही अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती ने एसएसपी ऑफिस में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि एक साल पहले उसकी दोस्ती देहात के एक थाने में तैनात सिपाही से हुई थी। वह अलीगढ़ का रहने वाला है। सिपाही ने मंदिर में शादी रचा ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सिपाही ने शादी के बाद अपने दोस्तों को पत्नी कहकर मिलवाया। यह भी कहा कि वह समाज के सामने शादी रचा लेगा। हर बार वह उससे पति-पत्नी की तरह मिलता और व्यवहार करता। कुछ महीने पहले सिपाही का व्यवहार बदल गया। 

सिपाही पर आरोप लगाए कि वो युवती को अपमानित करने लगा है। अब मिलता भी नहीं है। कह रहा है कि उसकी दोस्ती एक अन्य युवती से हो गई है। दस जनवरी को पीड़िता ने एसएसपी आफिस में शिकायत की। वहां से उसे खंदौली थाने भेज दिया। वह थानाध्यक्ष से मिली। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विगत 30 जनवरी को फिर से एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। सीओ एत्मादपुर से मिलने के लिए बोल दिया गया। वह उनसे मिलने गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती तनाव में है। उसने सोमवार को भी एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें