फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी पिता का बेटा बना आईएएस, तीसरे प्रयास में मिली कामयाबी

Mon, 08 Apr 2019 10:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आईएएस परीक्षा पास करने वाले गौरव सिकरवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फौजी पिता के होनहार बेटे ने सिविल सेवा परीक्षा में 107वीं रैंक प्राप्त की। ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवक की इस कामयाबी पर सभी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


विकास खंड अछ्नेरा के अंतर्गत अछनेरा क्षेत्र गांव कुकथला के बीएसएफ में हवलदार पद से सेवानिवृत्त राजेश सिकरवार और डाकघर में कार्यरत नीलम सिकरवार के छोटे पुत्र गौरव सिकरवार ने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उसकी इस सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

इस उपलब्धि पर परिवार में तो जश्न जैसा माहौल बना हुआ है। गौरव ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है। मेधावी गौरव ने आरईआई दयालबाग से इंटरमीडिएट करने के बाद मथुरा से बीटेक किया। पिछले साल आईईएस में 60वीं रैंक प्राप्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव वर्तमान में जिंदल स्टील पावर रांची में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रांची में कार्यरत रहने के दौरान भी उन्होंने प्रशासनिक सेवा की तैयारी जारी रखी।

रव की उपलब्धि पर जितेंद्र सिकरवार, सतीश सिकरवार, राजेंद्र सिंह, टीकम सिंह,चंद्रभान सिंह, मोहन सिंह, मंगल सिंह आदि उनके गांव आने का इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें