उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले विशाल दुबे ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में अपना परचम लहरा दिया है। उन्होंने 296वीं रैंक हासिल की। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने सेल्फ स्टडी से सफलता हासिल की है। कहीं कोचिंग पढ़ने नहीं गए।
विज्ञापन
मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले विशाल ने अपने और घरवालों के सपनों को पहले ही प्रयास में पंख लगा दिए। उनकी सफलता की खबर मिलते ही घरवालें खुशी से झूम उठे। आसपास के लोग घर पहुंचकर तो रिश्तेदार और दूर दराज के लोगों ने फोन करके बधाई संदेश देने शुरू कर दिए। इस खास मौके पर विशाल के माता-पिता की आंखे नम हो गईं। यह खुशी के आंसू थे।
विशाल मूलत: यूपी के फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनका तैनाती कानपुर जिले में है। विशाल पिछले 12 वर्षों से आगरा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अभी वह राजनीति विज्ञान से एमए कर रहे हैं। आगरा में छीपीटोला के पुलिस क्लब में रह रहे हैं।