ताज में गंगाजल, गाय का गोबर ले जाने पर रोका
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल परिसर में दो युवकों का पेशाब करते वीडियो वायरल हुआ है। रविवार को उस जगह को शुद्ध करने अखिल भारत हिंदू महासभा के लोग मिट्टी के कलश में गंगाजल और गाय का गोबर लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर लगे बैरियर पर रोक लिया। नोकझोंक के बाद महासभा के लोग वहीं धरने पर बैठ गए और 3 घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जगह को शुद्ध कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।