कुछ समय बाद जब उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो बेटे की चाह रखने वाले ससुरालीजन और नाराज हो गए। इसके बाद उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा और आए दिन पिटाई की जाती थी। दो बार ससुरालीजन ने उसका गर्भपात कराया। तीसरी बार 28 जून 2023 को गर्भपात कराने पर जब हालत बिगड़ी तो ससुरालीजन वहां से चले गए।
उसने मायके वालों को बुलाया, तब आगरा में उसका उपचार कराया गया। इस घटना के बाद भी पति उसे मिन्नत कर ससुराल ले गया। लेकिन ससुरालीजन की प्रताड़ना लगातार जारी रही। उसने ससुर से मायके वालों से उधार लिए गए रुपये वापस करने की बात कही तो पति राहुल, नंदोई नरेंद्र, ननद नीलेशा, सास शकुंतला और ससुर सत्यपाल ने उसकी पिटाई की। उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया।
14 जुलाई 2024 को वह मायके में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई। 19 को पति लेने आया और रास्ते में छोड़ कर चला गया। जब वह परिजन के साथ ससुराल पहुंची तो पति व दो अन्य लोगों ने उन्हें व मां को पीटा। ससुर ने लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
इस घटना के बाद धुमरी चौकी पर समझौता हो गया। 11 सितंबर को पति मायके आया और धमकी दी कि जो भी शिकायतें की हैं, वह वापस लो नहीं तो जान से मार देगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।