फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा हटाने की अफवाह पर रातभर हंगामा

Sun, 02 Aug 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित करने के बाद‌ शनिवार को उनके समर्थक में मौजूद लोगों को
विज्ञापन
किरावली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार रात महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित किए जाने और उसके बाद प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर हंगामा हो गया। प्रतिमा हटाए जाने की अफवाह के बाद जाट समाज के सैकड़ों युवा रातभर चौराहे पर ही डटे रहे। शनिवार सुबह प्रशासनिक सूझबूझ और वार्ता के बाद मामला शांत हो सका। शुक्रवार रात करीब 8 बजे चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने अपने निजी खर्चे से मुख्य चौराहे पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कराई। रात 11 बजे सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में फूल-मालाओं के साथ प्रतिमा का अनावरण किया गया। आतिशबाजी ढोल-ताशे बजाकर माल्यार्पण किया। देर रात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति स्थापना से संबंधित अनुमति और नगर पंचायत के प्रस्ताव की प्रति मांगी। पुलिस के कागजात मांगने के बाद क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि प्रशासन किसी समाज के विरोध के चलते प्रतिमा को हटाना चाहता है। इस अफवाह के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जाट समाज के सैकड़ों युवा आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए। युवाओं ने चौराहे पर ही बिस्तर लगा लिए और रातभर प्रतिमा की रखवाली की। युवाओं ने एलान किया कि स्वाभिमान की लड़ाई में वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 6 बजे से ही दूर-दराज से जाट समाज के नेताओं और ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया, जिससे प्रतिमा स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। तनाव बढ़ता देख सुबह करीब 9 बजे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि केवल नगर पंचायत के प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध करा दी जाए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, अभिजीत सिंह इंदौलिया, मुकेश डागुर, भूपेंद्र राना, डॉ. मालती चौधरी, वीरेंद्र छोंकर, निर्मल चाहर, आरके इंदौलिया, प्रदीप मुखिया, भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-शैलेंद्र कुमार सिंह, एसीपी अछनेरा नगर पंचायत बोर्ड में सुंदरीकरण का हुआ था प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सुंदरीकरण का प्रस्ताव किया गया था। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना अपने निजी पैसे कराई है।
अभिजीत सिंह इंदौलिया, किरावली नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें