फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाजार में बिक रहे इस कंपनी के डुप्लीकेट स्पोर्ट्स शू, पुलिस की छापेमारी में खुलासा; दुकानदार के खिलाफ FIR

Sat, 01 Aug 2026 07:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बाजार में ब्रांडेंड कंपनी के डुप्लीकेट शू बिकने का मामला सामने आया है। पुलिस की छापेमारी में इसका खुलासा होने के बाद दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र में वन-8 ब्रांड के लोगो लगे डुप्लीकेट जूतों की बिक्री का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर 292 जोड़ी जूते बरामद किए हैं। दुकान संचालक के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डिसियोटो स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि नीरज कुमार ने 31 जुलाई को नाई की मंडी क्षेत्र में सर्वे के दौरान सिंह कॉम्प्लेक्स स्थित एफएन शूज पर वन-8 ब्रांड के लोगो लगाकर डुप्लीकेट जूते बिकने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम कंपनी प्रतिनिधियों के साथ दुकान पर पहुंची। 

तलाशी के दौरान दुकान से वन-8 ब्रांड के 244 जोड़ी लोगो लगे जूते बरामद हुए, जिन्हें सील किया गया। इसके बाद पुलिस ने दुकान संचालक फहजान कुरैशी की दूसरी दुकान की भी तलाशी ली। वहां से 48 जोड़ी जूते और बरामद हुए। इन्हें भी सील कर कब्जे में लिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नकली उत्पादों की बिक्री से कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें