फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डीपीएस के छात्र के अपहरण का हुआ हल्ला, पर सीसीटीवी में नजर कुछ और ही...जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Sep 2024 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डीपीएस के आठवीं के छात्र का अपहरण का हल्ला हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। उसकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन कुछ देर बाद छात्र खुद ही आ गया। उसने भी बताया कि अपहरण का प्रयास हुआ, लेकिन  सीसीटीवी में कुछ और ही नजर आया। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी से दिल्ली पब्लिक स्कूल के आठवीं का छात्र शाम को लापता हो गया। उसका बैग भी पड़ा मिला। इस पर परिजन ने गुमशुदगी की तहरीर दी। कुछ ही घंटे बाद वह सदर बाजार में मंदिर में मिल गया। उसने अपने अपहरण की कहानी बताई, लेकिन सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने बताया कि वह खुद ही गया था।
विज्ञापन



नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी, ईदगाह निवासी व्यवसायी का 14 वर्षीय बेटा डीपीएस में कक्षा 8 का छात्र है। वह ट्यूशन से शाम को घर नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश किया। क़ॉलोनी में उसका बैग भी मिल गया। इस पर परिजन थाना रकाबगंज पहुंचे और जानकारी दी। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। कुछ घंटे बाद ही छात्र सदर के बालाजी मंदिर में मिलने की जानकारी हुई। 

छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे बाइक सवार दो युवक जबरन लेकर आए थे। उसके शोर मचाने पर छोड़कर भाग गए। इस पर पुुलिस ने ईदगाह कालोनी से सदर तक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। छात्र पैदल ही जाता नजर आ रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र के बयान की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए। लेकिन वह पैदल ही सदर बाजार मंदिर में पूजा करने पहुंचा था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें