फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़: विरोध करने पर युवतियों से अभद्रता, थाने में एक घंटे तक हंगामा

Sun, 06 Sep 2026 10:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने थाने में किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कछपुरा में करीब 40 साल पुराने मंदिर में रविवार को दो युवकों द्वारा मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ पर हंगामा हो गया। मंदिर महंत की बेटियों ने दोनों को ऐसा करते देखा और विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, किसी भी मूर्ति के खंडित या क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि नहीं हुई है। मंदिर में कुछ मूर्तियां अपने निर्धारित स्थान से हटी हुई मिलीं।मौके से दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। 

कछपुरा निवासी शिव मंदिर महंत हकीम सिंह ने बताया कि मंदिर करीब 40 वर्ष पुराना है। उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी थाने पहुंच गए। उन्होंने करीब एक घंटे तक हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर केशव कुशवाहा, दीपक परमार, हर्ष चौहान, हिमांशु शर्मा, आदित्य शर्मा, दीपक वर्मा, अंकित, सोनू समेत बड़ी संख्या में लोग और महिलाएं मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि आरोपी अरुण उम्र करीब 32 वर्ष और राहुल उम्र करीब 30 वर्ष निवासीगण कछपुरा नाला पार, नई आबादी को हिरासत में लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में फिलहाल कानून-व्यवस्था सामान्य है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें