परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। माैके पर पुलिस पहुंच गई। करीब आधा घंटे बाद सर्वर में तकनीकी खराबी को दूर किया जा सका। इसके बाद ही छात्रों को प्रवेश मिल सका।
आगरा के एत्मादपुर में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) देने आए छात्रों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर सोमवार को हंगामा हो गया। पुलिस बुला ली गई। पर, सर्वर में तकनीकी खराबी सही होने पर आधे घंटे बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जा सका।
विज्ञापन
गांव नगला रामबक्स स्थित आईओन डिजिटल जॉन देव टेक्निकल कैंपस में सोमवार सुबह 9 से 12 बजे तक सीयूईटी होना था। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7 बजे से था। गेट बंद होने का समय 8:30 बजे था। छात्र कॉलेज के गेट पर एंट्री के लिए पहुंचे तो उन्हें आंधी-बारिश के कारण सर्वर में तकनीकी खराबी होना बताकर गेट पर ही रोक दिया गया।
छात्रों को परीक्षा छूटते नजर आई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। करीब आधे घंटे बाद सर्वर सही होने पर छात्रों को प्रवेश मिल पाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई थी। कुछ समय बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिल गया तो मामला शांत हो गया।