फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धार की भोजशाला फैसले की खुशी में ताजमहल के गेट पर बांटी मिठाई, हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Sun, 17 May 2026 11:12 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सुरक्षा नियमों का हवाला देकर जब पुलिसकर्मियों ने हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को रोका, तो उनसे बहस हो गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन रोका है। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने बांटी मिठाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के धार की भोजशाला फैसले की खुशी में शनिवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। ताजमहल परिसर के अंदर मिठाई ले जाने की कोशिश पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और हंगामा हुआ। पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पश्चिमी गेट स्थित आरके स्टूडियो पर एकत्र हुए थे। वह लड्डू बांट रहे थे। सुरक्षा नियमों का हवाला देकर जब पुलिसकर्मियों ने रोका, तो कार्यकर्ताओं की उनसे बहस हो गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन रोका है। 

थाना ताजगंज पुलिस ने जिलाध्यक्ष मीरा राठौर, निशा ठाकुर, नीतू ठाकुर और नितेश भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मिठाई लेकर ताजमहल परिसर के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के लिखित में माफी मांगने पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें