फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम सदन में घमासान, पार्षदों का हंगामा; नगरायुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

Mon, 23 Mar 2026 02:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा नगर निगम के सदन में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। नगरायुक्त के सदन में माैजूद नहीं होने पर पार्षदों ने निंदा प्रस्ताव किया। 
विज्ञापन
निगम के सदन में हंगामा करते पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के विशेष सदन में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। मेयर और नगरायुक्त के बीच चल रही खींचतान उस समय चरम पर पहुंच गई, जब बिना किसी निर्धारित एजेंडे के सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन से नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल की अनुपस्थिति को पार्षदों ने अपमान करार देते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव पर 72 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, विपक्ष ने इसे भाजपा और सरकार का फेल्योर करार दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी कार्रवाई की संस्तुति
मेयर ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि सदन की गरिमा सर्वोपरि है। अधिकारी का सदन से नदारद रहना जनप्रतिनिधियों की अनदेखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित इस निंदा प्रस्ताव को उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा।

http://
विज्ञापन


विपक्ष का हमला: ट्रिपल इंजन फेल
सदन में हंगामे के बीच बसपा पार्षदों ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। बसपा दल के नेता ने कहा कि यह विवाद भाजपा के ट्रिपल इंजन सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने सुझाव दिया कि मेयर और नगरायुक्त को आपसी मनमुटाव बैठकर सुलझाना चाहिए ताकि शहर का विकास न रुके।
विज्ञापन


भाजपा पार्षदों ने अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। चर्चा के बीच असंतोष जताते हुए बसपा पार्षदों ने सदन से वॉकआउट किया। बिना एजेंडा सदन होने के कारण विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो सकी।

">http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें