फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चालक ने कक्षा छह की छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध करने पर ऑटो से फेंका; भीड़ ने आरोपी को सिखाया सबक

Mon, 23 Mar 2026 02:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में ऑटो से जा रही छात्रा से चालक ने छेड़छाड़ की। रास्ता बदलकर ले जाने लगा। विरोध करने पर छात्रा को ऑटो से फेंक दिया। भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। पिटाई कर पुलिस को साैंप दिया।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के स्कूल से परीक्षा देकर सोमवार सुबह ऑटो से घर लौट रही कक्षा छह की छात्रा से चालक ने छेड़खानी की। साहस दिखाते हुए छात्रा आरोपी शमसुद्दीन से भिड़ गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। डरकर आरोपी ने उसे चलते ऑटो से फेंक दिया। सड़क पर गिरने से छात्रा के सिर, हाथ और पैरों में चोट लग गई। आसपास के लोगों ने पीछा कर ऑटो रुकवाया और चालक को दबोचकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


12 वर्षीय छात्रा थाना एकता इलाके की रहने वाली है। उसके पिता कबाड़ का काम करते हैं। वह पुरानी मंडी स्थित एक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा है। सोमवार को परीक्षा होने की वजह से विद्यालय गई थी। सुबह तकरीबन 11:00 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर घर के लिए निकली थी। कैलाश टॉकीज के पास से छात्र ने हाथ देकर एक आटो को रुकवाया। उसमें पहले से तीन से चार लोग सवार थे। बसई सब्जी मंडी के पास सवारियां उतर गईं। ऑटो में छात्र अकेली थी। इसका फायदा उठाकर चालक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। गलत हरकत करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई। उसने शोर मचाने का प्रयास किया। 

यह देखकर चालक ने उसे चलते ऑटो से धक्का दे दिया, जिससे उसके हाथ और सिर में गंभीर चोट लग गई। ऑटो से छात्रा को कूदता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भागते हुए ऑटो को पीछा कर रुकवा लिया। चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ऑटो चालक गढ़ी नवलिया निवासी शमसुद्दीन है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह तोरा इलाके से ताजगंज तक ऑटो चलाता है।
विज्ञापन


दहशत में पीड़िता, दिखाया था साहस
छात्रा ने पुलिस को बताया कि ऑटो में अकेले होने का फायदा चालक ने उठाने की कोशिश की। उसने रास्ता बदलने का भी प्रयास किया था। यह देखकर उसने विरोध शुरू कर दिया था। इस पर ही चालक ने छेड़खानी शुरू कर दी। फिर भी वह डरी नहीं। उसका विरोध करती रही। ऑटो से गिरने की वजह से उसके सिर और हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद से वह दहशत में है। उसे उसकी मां किसी तरह संभाल रही है। मां ने बताया कि आरोपी ने बेटी की जान लेने की कोशिश की है। उसे ऑटो से फेंक दिया था। गनीमत रही कि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आई। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उसे सख्त सजा मिले।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें