मेट्रो की ओर से जो जमीन मांगी गई है, वह सरकारी कागजों में पूरी जमीन नजूल (सरकारी) संपत्ति के रूप में दर्ज है। पहले मिली जमीन की तर्ज पर ही अब मेट्रो ने इस नई 5600 वर्गमीटर जमीन को भी जल्द से जल्द अपने नाम करने की मांग रखी है, ताकि यात्रियों से जुड़े काम समय रहते पूरे किए जा सकें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा कॉलेज परिसर की जमीन को लेकर चल रही खींचतान के बीच उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 5600 वर्गमीटर अतिरिक्त जमीन के लिए सरकार से संपर्क साधा है। मेट्रो ने इस अतिरिक्त जमीन के लिए आगरा कॉलेज के इंटरचेंज स्टेशन बनने और यात्रियों की सहूलियत का हवाला दिया है। मेट्रो प्रबंधन ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से चिह्नित नजूल जमीन मुफ्त में देने की मांग की है।
विज्ञापन
दरअसल, मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि पहले और दूसरे कॉरिडोर के बीच आगरा कॉलेज एक बड़ा जंक्शन होगा, जहां दोनों रूटों के यात्री ट्रेन बदलेंगे। ट्रेनें चलने के बाद इस स्टेशन पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ जुटेगी। ऐसे में लोगों के आसानी से आने-जाने, ट्रैफिक जाम से बचने और स्टेशन से बाहर निकलते ही ऑटो या ई-रिक्शा मिलने जैसी सुविधाएं तैयार करना बेहद जरूरी है। इसी काम के लिए स्टेशन के पास कॉलेज की खाली पड़ी करीब 5600 वर्गमीटर जमीन को चुना गया है।
चिट्ठी में यह भी याद दिलाया गया है कि स्टेशन बनाने के लिए पहले ही कॉलेज परिसर की करीब 1954 वर्गमीटर जमीन मेट्रो को मिल चुकी है, जिस पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सरकारी कागजों में यह पूरी जमीन नजूल (सरकारी) संपत्ति के रूप में दर्ज है। पहले मिली जमीन की तर्ज पर ही अब मेट्रो ने इस नई 5600 वर्गमीटर जमीन को भी जल्द से जल्द अपने नाम करने की मांग रखी है, ताकि यात्रियों से जुड़े काम समय रहते पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज का स्टेशन है। यहां दोनों कॉरिडोर मिल रहे हैं। मौजूदा जमीन पर्याप्त नहीं है। इसके लिए शासन-प्रशासन से जमीन मांगी गई है। यहां निकास और प्रवेश द्वार बनेंगे। इसके लिए प्रशासन के साथ मीटिंग हो चुकी है। जमीन मिलने के बाद तेजी से इसके निर्माण को पूरा किया जाएगा। -पंचानन मिश्रा, संयुक्त महाप्रबंधक, यूपीएमआरसी