फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में चोरों का आतंक: एक रात में चटकाए दो मकानों के ताले, 12 लाख की नकदी और आभूषण ले गए

Sun, 29 Nov 2026 01:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

चोरों ने दो मकानों में घटना को अंजाम दिया। आला अधिकारियों ने माैके पर पहुंच जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
माैके पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सरावल में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




चोरों ने गांव में अमर सिंह के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा और अंदर से 12 लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। इसके अलावा चोरों ने पास ही स्थित मोहर पाल सिंह के मकान को भी निशाना बनाया और उसका ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठियां व एक चांदी की पायल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घरों में एक साथ चोरी की सूचना मिलते ही एएसपी आलोक सिंह और सीओ पटियाली अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश व खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें