जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में सुरक्षा के मतदान संपन्न हो गया। जिला पंचायत सदस्यों ने शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले। अब नतीजों की बारी है। मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ है। यहां 30 में से 29 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक सदस्य जेल में निरुद्ध होने के चलते मतदान नहीं कर सका। एटा में सभी 30 सदस्यों ने मतदान किया है। फिरोजाबाद में भी सभी 33 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतों की गिनती शुरू हो गई है। शाम पांच बजे तक परिणाम आने की संभावना है। इधर, आगरा जिले में भाजपा की मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।