फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सानवी की तूफानी पारी व सुप्रिया की सटीक गेंदबाजी से जीती यूपी

विज्ञापन
सानवी और सुप्रिया
विज्ञापन
आगरा। वडोदरा में खेले गए अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम ने पुडुचेरी पर दबदबा बनाते हुए 189 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत में आगरा की दो होनहार खिलाड़ी सानवी भाटिया और सुप्रिया अरेला की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 370 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सानवी ने सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम यूपी की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 47.2 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। सुप्रिया अरेला ने 2 अहम विकेट झटके।

सानवी और सुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें