फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्र भगवान की गलती की सजा थानेदार को, कुछ अजीब ही है यह मामला

Tue, 30 Apr 2019 11:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दरोगाजी को नहलातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में पानी की भारी किल्लत हो जाती है। इस किल्लत से आगरा भी अछूता नहीं है। एसपी जीआरपी आगरा के पीआरओ सचिन कौशिक ने गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से जुड़ी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। ये तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि ये तस्वीरें पुरानी हैं और सिद्घार्थनगर की हैं। 
विज्ञापन


तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए सचिन कौशिक ने लिखा है कि जनपद सिद्धार्थनगर, 2015 महिलाओं का एक झुंड लोटा, बाल्टी और जग में पानी लिए थाने में प्रवेश हुआ। थाने वाले अचंभित..समझ से परे था कि माजरा क्या है?

तब एक महिला बोली साहेब, वर्षा नहीं हो रही, यहां मान्यता है कि इलाके के राजा को नहलाया जाए तो वर्षा हो जाती है। एसओ साहब चुपचाप बैठ गए। तस्वीर में दरोगाजी को पानी से नहलाती हुईं महिलाएं दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सचिन कौशिक आगरा जीआरपी एसपी के जनसंपर्क अधिकारी हैं। ट्विटर पर सचिन कौशिक काफी सक्रिय रहते हैं। सचिन कौशिक आगरा के पहले ऐसे कांस्टेबल हैं जिन्हें जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। सचिन कौशिक द्वारा हाल ही में ट्रेन में छेड़छाड़ की घटना पर तत्काल संज्ञान लेने पर डीजीपी ने उनकी प्रशंसा की थी।  

आगरा में भी पानी की भारी किल्लत है। मंगलवार को आगरा में कई महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया था। जलकल जीएम कार्यालय पर गंगाजल को लेकर ज्ञापन भी दिया गया था। 
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें