फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: आगरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, रविवार से दिखेगा असर; जानें पूरा पूर्वानुमान

Sat, 05 Jul 2025 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार से तेज बारिश का अनुमान है। हालांकि शनिवार को भी बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है। 

 
विज्ञापन
आगरा का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन में धूप, गर्मी और उमस ने परेशान किया तो दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। शुक्रवार को मौसम का मिलाजुला रुख शहरवासियों ने महसूस किया। शनिवार को हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद रविवार से फिर से मौसम विभाग तेज बारिश की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


मानसून के सक्रिय होने के साथ ही शहर में उमस और गर्मी ने भी लोगों को बेहाल कर रखा है। शुक्रवार को निकली धूप ने उमस का स्तर बढ़ा दिया। जिससे लोग गर्मी से परेशान नजर आए। वहीं दोपहर 3.30 बजे के बाद शहर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश शुरू हुई। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश ने लोगों को भिगोया। अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में शहर में मात्र 1.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार से तीन दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान-35.5
न्यूनतम तापमान- 27.6
सूर्योदय- 5:41
सूर्यास्त- 704
एक्यूआई- 53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें