फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather:  यूपी में इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून...भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, सबसे गर्म रहा ये जिला

Sat, 14 Jun 2025 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। आगरा सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने 19 जून से मानसून सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। 
 
विज्ञापन
मानसून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी, लू और उमस से लोग बेहाल हैं। सुबह 8 बजे से शाम तक धूप तन झुलसा रही है। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे धूल भरी तेज हवा भी तापमान नहीं गिरा सकी। गर्मी के मीटर में आगरा फिर पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


 

अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी के साथ आगरा 45 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ गर्मी में प्रदेश में फिर पहले स्थान पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 31.2 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और आर्द्रता बढ़ने से लोगों को ज्यादा गर्मी सता रही है। बृहस्पतिवार की रात न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता का स्तर रात साढ़े 8.30 बजे 69 तक पहुंचने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया।

ये भी पढ़ें -  चांदी कारखाना हादसा: गैस लीक के बाद हुआ विस्फोट, आग ने घेर लिया....झुलसे हुए कारीगर ने बताया; कैसे और क्या हुआ

 

19 जून से सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मध्य क्षोभ मंडल में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में द्रोणी के प्रभाव से पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इसके बाद 14-15 जून से तेज धूल भरी हवा, हल्की वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि गर्मी और उमस से छुटकारा नहीं मिलेगा। 19 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से लू की स्थिति से छुटकारा मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें -  UP:  कार में टक्कर लगते ही फंस गई बाइक, 500 मीटर तक घसीटा...ऐसे बची चाचा-भतीजे की जान


 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 45
न्यूनतम तापमान- 31.2
सूर्योदय- 5:36
सूर्यास्त- 7.00
एक्यूआई- 127

ये भी पढ़ें -  Agra Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, विशेषज्ञों से समझिए...दिल और दिमाग लिए ये कितना खतरनाक?


 
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे गर्म तीन जिले
आगरा- 45
झांसी- 44.9
बांदा- 44.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें