फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून... इन 30 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mon, 25 Aug 2025 07:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद रविवार रात शहर में तेज बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। माैसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें आगरा में भी बारिश के आसार हैं। तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को 30 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं। 26 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी। माैसम विभाग ने आगरा के साथ ही फिरोजाबाद, मथुरा सहित 30 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगरा में रविवार दोपहर और रात में बारिश होने से माैसम में बदलाव नजर आया।
 

ताज को काला टीका
रविवार को धूप-छांव के बीच हजारों पर्यटक ताज का दीदार करने पहुंचे। दूध से चमकते संगमरमरी ताजमहल के ऊपर बादलों की घटाएं मानो उसे काला टीका लगा रही हों, ताकि उसे बुरी नजर से बचाया जा सके।
 
विज्ञापन

तापमान
अधिकतम : 33.1

न्यूनतम : 26.2
सूर्यास्त : 6:47

सूर्योदय : 5:54 
एक्यूआई : 50

सोना : 102150
चांदी : 119000
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें