उत्तर प्रदेश के आगरा में सात दिन पहले ही आगरा को मानसून ने भिगो दिया है। मानसून ने शुक्रवार की शाम को आगरा में दस्तक दे दी। शाम को बूंदाबांदी के बाद 7:30 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई, जो रात तक रुक-रुक कर होती रही। शाम से रात तक 12.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।