इसकी वजह से बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - UP: प्रेमी के साथ रहने की ऐसी जिद....पत्नी और सास-ससुर ने मिलकर पति का किया ऐसा हश्र, कांप जाएगी रूह
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है । इस दौरान दक्षिण से मानसून भी दस्तक दे सकता है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 22 जून तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: बाइक को एक किमी घसीटता ले गया ट्रक, युवक चीखता रहा...हेलमेट ने बचाई जान