फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सरकार के 'मुगल म्यूजियम' पर सवाल, योगी के मंत्री बोले- नए सिरे से तय होगी उपयोगिता

Sun, 22 Sep 2019 09:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुगल म्यूजियम का निरीक्षण करते पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल के पास बन रहे मुगल म्यूजियम पर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि इस योजना की नए सिरे से उपयोगिता तय होगी। इसका नाम जरूर मुगल म्यूजियम है लेकिन इसमें होना क्या है, यह अभी तय नहीं किया है। इसको लेकर लखनऊ में जल्द एक बैठक होगी। इसमें इसकी उपयोगिता तय की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महताब बाग से रात में भी कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, यह रहेगा समय

ताजमहल के पास शिल्पग्राम के सामने इस योजना पर अब तक 92 करोड़ रुपया खर्च किया जा चुका है। योजना को पूरा करने के लिए लगभग इतनी ही धनराशि और जरूरत बताई जा रही है। बता दें कि मुगल म्यूजियम योजना पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार में शुरू किया गया था। 
विज्ञापन


शनिवार को शाहजहां गार्डन, कछपुरा और मुगल म्यूजियम कार्य की प्रगति देखने के बाद पर्यटन मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने बिना किसी ठोस योजना के मुगल म्यूजियम का निर्माण तय किया। लेकिन वर्तमान सरकार इसकी उपयोगिता का फैसला नये सिरे से तय करेगी। उन्होंने कहा कि यहां स्थायी, अस्थायी या आसपास की संस्कृति और परंपरा से जुड़ी प्रदर्शनी हो, यह जल्द तय होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने ताजनगरी में पर्यटकों के नाइट स्टे के लिए जल्द ही शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाइट बाजार शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों के आने का सबसे बड़ा स्त्रोत ताजमहल ही है। इसलिए यहां समुचित विकास होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें