फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला निरंजन में डेंगू से शिक्षक की मौत

विज्ञापन
यश्वीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली के अस्पताल में डेंगू से पीड़ित उपचाराधीन नगर निवासी एक शिक्षक की शुक्रवार की रात दो बजे मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। वहीं, मोहल्ले में 24 घंटे में डेंगू से दो की मौत से लोग सहमे हुए हैं। पूरे गांव में बुखार फैले होने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात डेंगू से पीड़ित अनिल कुमार पुत्र रामदयाल की मौत हो गई थी। उनका उपचार दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। वहीं, शुक्रवार की रात दो बजे मोहल्ले के ही शिक्षक यशवीर सिंह उर्फ पिंटू (40) ने डेंगू से दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार 19 सितंबर को उन्हें बुखार आया था।
परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को सुबह जब उनका शव उनके आवास पर लाया गया तो कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों में भी इसे लेकर रोष था। 24 घंटे में डेंगू से ये दूसरी मौत थी।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ये मौतें हो रही हैं। वहीं, अब तक जहां स्वास्थ्य विभाग डेंगू मानने को तैयार नहीं था, लेकिन दो लोगों की मौत के बाद विभागीय अधिकारी बैकफुट पर आ गए हैं। वे उपचार देने की बात कह रहे हैं। नगला निरंजन में शायद ही ऐसा कोई घर है, जिसमें बुखार से तीन या चार लोग पीड़ित न हों।
आगरा में भर्ती युवक की भी हालत नाजुक
शनिवार रात दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में डेंगू से अनिल की मौत हो गई थी। वहीं, अनिल के ही चाचा अशोक पुत्र रामेश्वर दयाल का आगरा के एक निजी अस्पताल में डेंगू का इलाज चल रहा है। उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने उनकी हालत कंट्रोल से बाहर बताई है। ऐसे में उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
12 लोगों में डेंगू की हुई है पुष्टि
नगला निरंजन में एक दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक लोग ऐसे हैं, जिनकी जांच में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें मृतक अनिल और यशवीर के अलावा रघुवीर सिंह (75), वैष्णवी(13), सत्यपाल समेत अन्य कई लोगों के पास जांच रिपोर्ट भी है। ये जांच रिपोर्ट एक निजी चिकित्सक के अस्पताल की हैं।
लापरवाही हुई तो जाएंगी और भी जानें
नगला निरंजन में हर घर में बुखार से पीड़ितों की लाइन लगी हुई है। एक ही परिवार के पांच-पांच सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार कई लोग डेंगू से पीड़ित हैं। अगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लापरवाही की जाती रही तो और भी जानें जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, नगला निरंजन में लोगों की जांच की जा रही है। कुछ लोग डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। सभी की जांच कर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें