फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में डीएम ने फिर बढ़ाई छुट्टी: इस तारीख तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, 12वीं तक के छात्रों का समय बदला

Tue, 23 Jan 2024 11:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UP School Holidays: जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने ठंड अधिक होने के चलते यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालयों की छुट्टी फिर बढ़ा दी है। अब 8वीं तक के सभी विद्यालय 24 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके बाद 25 जनवरी को हजरत अली का जन्मदिन और अगले दिन गणतंत्र दिवस है। ऐसे में अब स्कूल 27 जनवरी से ही नियमित खुल पाएंगे।
विज्ञापन
Up School Closed News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की सर्दी की वजह से आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने एक बार फिर आठवीं तक के विद्यालयों की छुट्टियां 24 जनवरी तक बढ़ा दीं हैं। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। वहीं 25 जनवरी को हजरत अली का जन्मदिन और अगले दिन गणतंत्र दिवस है। ऐसे में अब स्कूल 27 जनवरी से ही नियमित खुल पाएंगे।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज जनवरी की शुरुआत से ही बिगड़ने लगा था। अधिकतम तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है। रविवार रात को एक बार फिर न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा। रात से ही घना कोहरा शुरू हो गया था। सुबह भी घने कोहरे की चादर में शहर लिपटा नजर आया। दिन में सूरज नहीं निकला और पूरे दिन लोग धूप के लिए तरसते रहे। मौसम के तेवर देखते हुए अभिभावक भी छुट्टी की आस लगाए थे। शाम 4 बजे के करीब जैसे ही जिलाधिकारी ने स्कूलों का अवकाश दो दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया तो वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इसके बाद स्कूलों की ओर से भी 24 जनवरी तक के अवकाश के लिए संदेश व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित हुए, जिससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोलने के लिए जिलाधिकारी ने सुबह 10:30 से 3:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

यूनिफाॅर्म की बाध्यता नहीं
साथ ही प्रधानाचार्यों को कक्षाओं का तापमान नियंत्रित रखने के लिए हीटर आदि लगाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश में स्पष्ट लिखा है कि किसी भी हालत में बच्चों को खुले मैदान आदि में प्री बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए न बैठाया जाए। स्कूल कड़ाके की इस सर्दी में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म पहनने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। बालकों को ऐसे कपड़े पहनकर आने की अनुमति होगी जो ठंड बचाने में सक्षम हों। आदेश का कड़ाई से पालन न करने वाले विद्यालयों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें