फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब खुलेंगे स्कूल: सर्दी के चलते जिलाधिकारी के नए आदेश, 12वीं तक के सभी छात्रों को दी बड़ी राहत

Sat, 27 Jan 2024 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी भानूचंद गोस्वामी ने 12वीं तक के सभी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
Up School news dm order - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में स्कूल बच्चे कैसे पहुंचे। जिलाधिकारी द्वारा स्कूल बंद रखने के आदेश की जो तिथि दी गई थी वो समाप्त हो गई। 26 जनवरी के बाद 27 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन सुबह से ही कोहरा और सर्दी ने बच्चों के कदम रोक दिए। वहीं बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी भानूचंद गोस्वामी ने 12वीं तक के सभी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


 

जिलाधिकारी ने दिया ये आदेश
जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि शीतलहर संबंधित मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तापमान को देखते हुए सभी 27 जनवरी 2024 से कक्षा 12 तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट, मिशनरीज विद्यालयों में जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, उनका समय प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के मध्य ही रखा जाएगा। 
 
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन को ये रखना होगा ध्यान 
ऐसे विद्यार्थियों की कक्षाओं में ठंड से बचाव के  लिए पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु रूम हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा। कक्षा से संबंधित कोई भी एक्टिवटी के लिए विद्यार्थियों को बाहर खुले में नहीं बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है। यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े, जो ठंड से बचाव करने में सक्षम हों, उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं। उक्त आदेश का कड़ाई अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें