एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आरएसओ संजय शर्मा और महिला कबड्डी कोच विजयलक्ष्मी सिंह के बीच चल रहे विवाद में दोनों को लखनऊ स्थित खेल निदेशालय बुलाया गया। दोनों पक्षों ने अधिकारियों के सामने अपना पक्ष और सफाई रखी, जिसके बाद निदेशालय ने मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और कबड्डी की महिला कोच के बीच विवाद को सुलझाने के लिए खेल निदेशालय, लखनऊ में दोनों को बुलाया गया। माना जा रहा है कि खेल अधिकारियों के सामने दोनों ने अपना-अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
खेल जगत से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, महिला कोच विजयलक्ष्मी सिंह ने तथ्यों को रखा, तो वहीं आरएसओ संजय शर्मा ने भी अपनी सफाई दी। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद निदेशालय ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर तथ्य जुटाए हैं।
दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद अब निगाहें खेल निदेशालय के अगले कदम पर टिक गई है। अधिकारी जल्द ही पूरे मामले की समीक्षा कर अंतिम रिपोर्ट तैयार करेंगे। बता दें, काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।